29 January 2015

स्मृति को ताजगी देने वाला पानी


     क्या आप जानते है कि हमारे जीवन के लिए दो महत्त्वपूर्ण चीज़े क्या है?  जी हा, हवा और पानी ये है।

     जहां तक पानी का संबंध है, यह हमारे सारे शरीर में पाया जाता है।  लेकिन कुछ अंग ऐसे हैं जिनमे अधिक मात्रा में पाया जाता है।  जैसे फेफड़े, दिमाग, पाचक रस, लार इत्यादि।  ये सभी अंग अंग तभी तो बेहतर ढंग से काम करते है।  जब इन्हे पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे तब दिमाग जो रासायनिक तत्त्व बनाता है पानी उसे ट्रान्सपोर्ट करने में सहायता करता है।  इस प्रकार कि सूचना शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंच जाती है।  यदि आप यह चाहते है कि दिमाग अच्छी तरह अपने कार्य को अंजाम दे तो ज्यादा पानी पिए।  रोजाना कम से कम ८ से १० गिलास पानी जरूर पिजिए।  अगर आप थका हुआ महसूस  रहे है,  पसीने से भीगे है तो तुरंत पानी पीना आपको फ्रेश  फील करेगा।

     मै आपको इसके और फायदे बताती हू।  पानी द्रव्यों को निष्चित मात्रा में बनाया रखता है।  यह हमारे शारीरिक तापमान में संतुलन रखता है और हानिकारक रसायनों जैसे पेशाब, पसीने के माध्यम से शरीर से बाहर निकालता है।  इसके अलावा शरीर की चमड़ी को मुलायम रखता है।  क्या यह दिमाग या शरीर को सुन्दर बनाए रखने का आसान तरीका नहीं है।  पानी हमारी अंगो में जमे मल या अन्य गंदगी को शरीर से बाहर निकलने में मदत करता है।  इस प्रकार हमारी पचन प्रकिया स्वास्थ बनी रहती है।  जिसमे हमारे शरीर के जरूरी अंगो को ऊर्जा मिलने में मदत मिलती है और हम ठीक तरह से काम कर पाते है।  कूल मिलाकर समस्त प्रक्रिया हमारे दिमाग को बेहतर ढंग से सोचने, समझने, स्मरण करने में मदत करती है।

     इसलिए हमेशा पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखिये।  ताकि जब कभी पानी की जरूरत महसूस हो तो हम उसे पीसके।  अगर आप पढ़ाई करने के लिए बैठे हुए है तो बोतल टेबल पर रखे और थोड़े अंतराल के बाद पानी पीते रहिए।  आप एग्जाम भवन में भी पानी की बोतल को अपने साथ रख सकते है।                  

  1 comment:

  1. Yes, Drinking water is a very important for body and health

    ReplyDelete

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM