25 February 2015

बुरी लतों से बचिए।


     यहाँ हम शराब और सिगरेट के गुण-दोषों पर बातचीत नहीं करेंगे, क्योंकि यह स्वास्थ का विषय है।  हम तो उनका विशलेषण समय के संदर्भ में करेंगे।  शराब और सिगरेट आपके शरीर के लिए तो घातक है ही, आपके समय समय के लिए बहुत घातक है।  लगभग यह एक अनुमान है कि युवा वर्ग एक सिगरेट पीने में लगभग आधा घंटे का समय बर्बाद करते है।  सिगरेट पीने में तो केवल पॉँच मिनिट लगते है, लेकिन इसकी जुगाड़  करने और इसका माहौल बनाने में समय लग जाता है।  हमारे समाज में अभी घर पर सिगरेट पीने का रिवाज नही है, इसलिए युवक पान की दुकान तक जाते है, फिर वहा सिगरेट पीते समय बातचीत करने लगते है और यार दोस्तों के साथ फालतू की बातों में समय कैसे बीत जाता है, उन्हें पता ही नही चलता।

     शराब तो समय को और भी ज्यादा बर्बाद करती है।  अगर यह कहा जाए कि शराब समय को बर्बाद करने वाली सबसे बुरी लत है, तो अतिशयोक्ति नही होगी।  देखिए, एक तो शराब पीने में बहुत समय लगता है।  दूसरे, पीने के बाद आदमी किसी काम का नही रहता।  वह न कुछ कर सकता है, न किसी जगह जा सकता है, न ही फ़ोन पर ढंग से बात कर सकता है।  शराब पीने के बाद दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, सो अलग।  यही नहीं, शराब पीने से अगला दिन भी ख़राब होता है, क्योंकि इसकी वजह से अगली सुबह सिरदर्द हो जाता है, जो दोपहर तक चलता है।  शराब की आदत छोड़ने से हमारा बहुत सा समय बच जाता है।

     सिगरेट और शराब के अलावा भी कई बुरी लतें होती है, जो आपका बहुत सा समय बर्बाद करती है। ये मनोवैज्ञानिक आदते होती है, जिनमें उलझकर आप अपना समय खुद ही बर्बाद करते है।  एक मुख्य आदत है दूसरों की बुराई करने या इधर की बाटे उधर करने की आदत।  यह आदत समय प्रबंधन के लिहाज़ से बुरी है, क्योंकि इसमें आपका बहुत समय बर्बाद होता है।

     बहस या लढाई करने की आदत में भी आपका बहुत समय बर्बाद होता है, तनाव होता है सो अलग, इसलिए इन आदतों से बचिए।  बड़ बोलेपन से भी बहुत समय बर्बाद होता है।  इस आदत को दूर करने के लिए सिकंदर महान के पिता फ़िलिप द्वितीय की घटना को हमेशा याद रखिए।  सभी मुख्य यूनानी शहरों पर कब्ज़ा करने के बाद फ़िलिप द्वितीय ने लैसिडेमान पर लढ़ाई करने का फैसला किया और वह के लोगों को यह चेतावनी भरा एक पत्र भेजा, 'तुम्हें सलाह दी जाती है कि तुम अविलंब समर्पण कर दो, क्योंकि मेरी सेना तुम्हारे शहर में घुस गई, तो मै तुम्हारे खेत नष्ट कर दूंगा, तुम्हारे लोगों को मार डालूँगा और तुम्हारे शहर को जलाकर राख कर दूँगा।'  लैसिडेमान के लोग चाहते, तो इसका मुँहतोड़ जवाब दे सकते थे लेकिन उन्होंने जवाब में सिर्फ़ एक शब्द लिखकर भेजा, 'अगर!' फ़िलिप को सन्देश मिल गया और उसने लैसिडेमान पर लढाई का इरादा त्याग दिया।        

                               आप देर कर सकते है, लेकिन समय नही करेगा। 
                                                         - बेंजामिन फ्रैंकलिन



यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM