17 February 2015

सबसे महत्त्वपूर्ण काम सबसे पहले करिए।


     अक्सर हमारी दिनचर्या इस तरह की होती है कि हमारे सामने जो काम आता है, हम उसे करने लग जाते है और इस वजह से हमारा सारा समय छोटे छोटे कामों को निपटाने में ही चला जाता है।  हमारे महत्त्वपूर्ण काम इसलिए नही हो पाते, क्योंकि हम महत्त्वहीन कामों में उलझे रहते है।  महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति को इस बात में सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि सफ़लता पाने केलिए ये आवश्यक है कि महत्त्वपूर्ण काम पहले किये जाए।  हमेशा याद रखे कि सफ़लता महत्त्वहीन नही, बल्कि महत्त्वपूर्ण कामों से मिलती है, इसलिए अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट रखें और अपना समय महत्त्वहीन कामो में न गवाएं।

समय के संबंध में अपनी प्राथमिकताएं तय करने का एक उदाहरण देखिये -

     'एक मशहूर संगीतज्ञ जब वायलिन बजाना सीख रही थी, तो उन्होंने पाया कि उनकी प्रगति संतोषजनक नहीं है।  कारण खोजने पर उन्हें पता चला कि संगीत का अभ्यास करने से पहले घर साफ करने, सामान व्यवस्थित करने, खाना पकाने आदि कार्यों में उनका बहुत समय लग जाता है, इसलिए उन्हें वायलिन सीखने के लिए कम समय मिल पाता है।  यह जानने के बाद उन्होंने संकल्प किया कि क्योंकि संगीत उनके लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है, इसलिए वे सबसे पहले संगीत का अभ्यास करेंगी, बाकी सारे काम उसके बाद करेंगी।  खुद को इस तरह अनुशासित करने के बाद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की, क्योंकि अब वे अपना सबसे महत्त्वपूर्ण काम सबसे पहले कर रही थी।'

     इस उदहारण से यह स्पष्ट हो जाता है कि हर महत्वा कांशी व्यक्ति को अपने सबसे महत्त्वपूर्ण काम सबसे पहले करने चाहिए, लेकिन इसके लिए उसे यह पता लगाना होगा कि सबसे महत्त्वपूर्ण काम है कौन से।  उनके पास उनकी प्राथमिकताओ की स्पष्ट योजना होना चाहिए।  ऐसा करना बहुत ही आसान है।  एक डायरी में ए (A), बी (B) और सी(C) शीर्षक के तीन कॉलम बना लें।  ए (A) कॉलम में अपने सबसे महत्त्वपूर्ण काम रखें, जिन्हें आप अनिवार्य मानते हैं।  बी (B) कॉलम में ऐसे काम रखें जो अनिवार्य तो नहीं हैं, परंतु महत्वपूर्ण हैं।  सी (C) कॉलम में ऐसे सामान्य काम रखें, जो न तो अनिवार्य हैं, न ही महत्त्वपूर्ण।

     


 दिनांक :-
ए (अनिवार्य कार्य )    बी (महत्वपूर्ण कार्य)       सी (सामान्य कार्य )
 1.                               1.                                1.
 2.                               2.                                2.
 3.                               3.                                3.

     दिन में सब से पहले ए कॉलम के पहले काम यानी ए1 काम से करें, जो सबसे अनिवार्य काम होगा।  उसे पूरा करने के बाद आप इसी कॉलम के दूसरे काम करने में जुट जाए और इस तरह ए कॉलम के सारे काम निपटा लीजिये।  ए कॉलम के बाद बी कॉलम के काम शुरू करिए और इसके बाद समय बचने पर ही सी कॉलम के कामों की ओर जाए।

     महत्त्व के क्रम में अपनी प्राथमिकताओ की कार्य सूची बनाना बहुत महत्त्वपूर्ण होता है।  हमें रॉबर्ट जे. मैकैन की यह बात हमेशा याद रखना चाहिए, 'अधिकांश बड़े लक्ष्य हासिल न हो पाने का कारण यह है कि हम छोटी चीजों को पहले करने में अपना समय बर्बाद कर देते है।' 

यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM