18 February 2015

आलस से बचिए।


     समय बचाने के लिए आपको आलस से बचना चाहिए।  जब भी सामने कोई मुश्किल काम आता है, तो हम आलस करने लगते है और उसे टाल देते है।  लेकिन टालमटोल करने के अलावा भी आलस के कई कारण होते हैं।  आलस का एक अहम कारण वह  है, जिसे अधिकांश लोग अनदेखा कर देते है :- जरुरत से ज्यादा भोजन करना।

     जब आप आवश्यकता से अधिक भोजन करते है या ज्यादा तला-भुना भोजन करता है, तो आपकी ऊर्जा में कमी आ जाती है और आपकी एकाग्रता में बाधा आती है।  आलस में ज्यादा गलतियाँ करते है और टालमटोल करने या फिर जैसे-तैसे काम निबटाने के चक्कर में रहते है।  इससे आपके काम की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है।  यदि आप शरलॉक होम्स के दीवाने है, तो ये बात आपको जल्दी समझ आ जाएगी, क्योंकि जब शरलॉक होम्स कोई जटिल समस्या सुलझाने में जुटता था, तो खाना-पीना छोड़ देता था।  उसका मानना था कि भोजन करने के बाद ख़ून का प्रवाह पेट की तरफ हो जाता है, जिससे दिमाग़ के काम करने की रफ़्तार धीमी हो जाती है।

     यह स्पष्ट समझ लीजिये कि यहाँ भोजन करने में लगने वाले समय की बात नहीं हो रही है, ज्यादा भोजन करने के परिणामों की बात हो रही है।  भोजन करने में तो कम समय लगता है, लेकिन भोजन के कारण उत्पन्न आलस के कारण ज्यादा समय बर्बाद होता है।  क्या आपने कभी देखा है कि दिन में खाना खाने के बाद विद्यार्थियों को नींद के झोंके आने लगते हैं रात को अगर ज्यादा खाना खाले लें, तो सीधे बिस्तर पर जाने की इच्छा होती है ?  आपने ख़ुद भी महसूस किया होगा कि रेस्तरां में या किसी विवाह समारोह में भोजन करने के बाद आपको पेट भारी लगता है और आप जल्दी से जल्दी सो जाना चाहते हैं।

     क्या आपने कभी सोचा है कि हम सुबह सबसे अच्छी तरह काम क्यों कर सकते हैं ?  एक कारण तो यह है कि उस समय आराम कर लेने के बाद शरीर थका हुआ नही रहता है।  दूसरा कारण यह है कि सुबह oxygen ज्यादा रहता है और तीसरा कारण यह है कि उस वक़्त हमारा पेट खाली होता है।  पेट खाली रहने से दिमाग़ ज्यादा तेज़ी से चलता है, इसलिए हमें एक ही बार में ज्यादा भोजन करने से बचना चाहिए, ताकि हम पर आलस सवार न हो।  नियमित अंतराल पर कम आहार ग्रहण करना स्वास्थ केलिए सबसे अच्छा माना जाता है।  जब आप कम खाते है, तो आपको आलस नही आता और आपकी ऊर्जा व् एकाग्रता का स्तर बना रहता है।

     आलस के कारण इंसान अपने महत्त्वपूर्ण काम नहीं कर पाता है, इसलिए अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखिये और आलस नाम के महा रोग से बचिए।

                   आलस मीठा होता है, लेकिन इसके परिणाम बेरहम होते हैं। 
                                                   - जॉन क्विन्सी एडम्स 

यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM