6 February 2015

प्रसन्नता के लिए कुछ विचार


1. सोचिए, धन्यवाद करिये और मुस्कुयाइये।

2. जीवन को सुखी रखने केलिए बहुत कम चीजें ही चाहिए होती है।

3. किसी काम में सफ़लता तभी मिलती है जब उस काम करने में आनंद आए।

4. जरूरतें ख़त्म हो सकती है लेकिन लालच नहीं।

5. निराशा आशा की जननी है।

6. जो थोड़े से संतुष्ट है, उनके पास सब कुछ है।

7. अगर बीमारी टल नही सकती हो तो आराम करिए और उसका आनंद उठाए।

8. केवल अच्छे ही नहीं  बल्कि लायक भी बनिए।

9. ख़ुशी का रहस्य जिज्ञासा में छिपा है।

10. काम सब मुसीबतों का सर्वोत्तम हल है।

11. सत्य से शक्ति शाली कुछ भी नही है।

12. आप खुश रहकर सोचें और काम करे, आप स्वयं को प्रसन्न अनुभव करेंगे।

13. महत्वपूर्ण होना अच्छी बात है, लेकिन अच्छा होना अधिक महत्त्वपूर्ण है।

14. हमारी ७० % चिंता सिर्फ धन के बारे में होती है।

15. असंभव के पीछे भागते-भागते आप वह भी खो देते है जो संभव है।

16. एक अच्छे दिन की शुरुवात एक अच्छे रात्रि-विश्राम के बाद ही होती है।

17. हमारे जीवन में ९०% चीजें ठीक होती है केवल १०% ही गलत है।

18. सबसे छोटा अच्छा काम, सबसे बड़े उद्देश से बेहतर है।

19. छोटी-छोटी बातों पर दुखी न हो क्योंकि छोटी-छोटी चीजों के कारण अपनी खुशिया बर्बाद न करें।

20. वर्तमान में जिए और इसे  इतना खूबसूरत बना लीजिए कि इसे याद रखा जा सके।

21. ८ से ५ बजे तक काम करके कोई भी जी सकता है लेकिन सफ़लता ५ से ८ बजे तक काम करके ही प्राप्त की जा सकती है।

22. हम इसलिए नहीं मुस्कुराते कि हम खुश होते है।  हम खुश है क्योंकि हम मुस्कुराते है।

23. जब हम सबसे बुरे हालात को स्वीकार कर चुके होते है, तो हमारे पास खोने के लिए कुछ और नही रह जाता।  यही मस्तिष्क की सच्ची शांति है।

24. कुछ लोग जहां भी जाते है, खुशिया साथ लाते है, बाकी सब खुशियाँ लाते जब वे कही चले जाते है।

25. ख़ुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं बल्कि यह आतंरिक अवस्था पर आधारित होती है।

26. हमारी दिमागी सोच अपने आप में स्वर्ग को नरक और नरक को स्वर्ग बना सकती है।

27. जब आप कोई ऐसा काम कर रहे है, जिसमें कल्पना और सोच की जरुरत है, तो आपको चिंता करने की जरुरत नही होती।

28. एक तेज़ चाकू केवल मांस को घाव पहुँचाता है, लेकिन एक जुबान आत्मा को घाव पहुँचाती है।

29. चिंता पानी की टपकती बूँदो की तरह है और थोड़ी-थोड़ी चिंता अक्सर इंसान को पागलपन या आत्महत्या की और धकेलती है।

30. अगर आप सुन्दर दिखना चाहते है तो एक मिनिट आईने के सामने, ५ मिनिट आत्मा के सामने और १५ मिनिट भगवान के सामने बिताइए।

31. अगर हमारे विचार अच्छे होंगे और हम अच्छी बात सोचेंगे तो हम खुश रहेंगे।  अगर हम तुच्छ बाते सोचेंगे तो हम तुच्छ प्राणी बनेंगे और अगर हम डरावनी बाते सोचेंगे तो हम डरपोक बन जायेंगे।

32. इस दुनिया में सबसे अच्छी और सुंदर चीजें देखी और छुई नहीं जा सकती, उन्हें केवल दिल से महसूस किया जा सकता है।            
 


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM