4 February 2015

आपके पास दरअसल कितना समय है ?

     भगवान ने किसी को सुंदरता ज्यादा दी है तो किसी को कम दी है।  किसी को बुद्धि ज्यादा दी है तो किसी को कम दी है।  किसी को दौलत ज्यादा दी है तो किसी को कम दी है।  लेकिन समय उसने सबको बराबर दिया है :- एक दिन में २४ घंटे।  समय ही एकमात्र ऐसी दौलत है, जिसे आप bank में जमा नही कर सकते।  समय का गुज़रना आपके हाथ में नही होता।  यह तो घड़ी की सुई की साथ लगातार आपके हाथ से फिसलता रहता है।  आपके हाथ में तो बस इतना रहता है कि आप इस समय का कैसे उपयोग करते है।  अगर आप इसका सदुपयोग करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे, अगर दुरुपयोग करेंगे तो बुरे परिणाम मिलेंगे।

     ध्यान देने वाली बात यह है कि हमारे पास कहने को तो २४ घंटे होते है, लेकिन वास्तव में इतना समय हमारे हाथ में नही होता।  सच तो यह है कि समय के एक बड़े हिस्से पर हमारा कोई control नहीं होता।  ८ घंटे नींद में चले जाते है और २ घंटे खाने-पीने, तैयार होने या दूसरे काम में चले जाते है।  यानी हमारे हाथ में दरअसल १४ घंटे का समय होता है, जब कि ४२% समय हमारे control के बाहर होता है।  सुविधा के नज़र यह मान लीजिए कि ४०% समय पर हमारा कंट्रोल नही होता, जब कि ६०% समय पर होता है।

     इस संदर्भ में सदियों पहले भर्तृहरि की कही गई बात आज भी बहुत फेमस (famous) है, 'भगवान ने मनुष्य की उम्र १०० वर्ष तय की है, जिसमें से आधी रात्रि में चली जाती है, बची आधी में से आधी बालवस्था और वृध्दावस्था में गुजर जाती है और बाकी बचे २५ वर्षो में मनुष्य को रोग और वियोग के अनेक दुःख झेलने पड़ते है और नौकरी-चाकरी करनी पड़ती है।  इसलिए हम यह कह सकते है कि जलतरंग के समान चंचल इस जीवन में लेश मात्र सुख भी नही है।'

     समय अनमोल है क्योंकि वास्तव में समय ही संसार की एकमात्र ऐसी चीजें है, जो सीमित है।  अगर आप दौलत गवा देते है तो दुबारा कमा सकते है।  घर गवा देते है तो दोबारा पा सकते है।  लेकिन अगर समय गवा देते है तो आपको वही समय दुबारा नही मिल सकता।  हमारे पास जीवन में बहुत कम समय है और यह समय सीमित है।  यदि हम अपनी अपेक्षित उम्र १०० वर्ष मान लेते है तो हमारे पास जीवन में कूल ३६,५०० दिन ही होते है।  इसी समय हिसाब लगाकर देखिए कि इन ३६,५०० दिनों में से आपके पास कितने दिन बचे है, जिनमे आपको अपनी जीवन का लक्ष्य हासील करना है ?      

नीचे दी गयी आसान calculation (गणना) करके खुद जान लीजिए कि आपके पास अब लगभग कितने दिन बचे है -

जीवन के कुल दिन                = ३६,५००

गुजर चुके दिन                      =

(आपकी उम्र *३६५ दिन ) 

Total बचे दिन                      =


     अगर हम अपनी जीवन में कुछ करना चाहते है, कुछ बनना चाहते है, कुछ पाना चाहते है, तो यह अनिवार्य है कि हर समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना सीख लीजिए, ताकि आप इस धरती पर अपने सीमित समय में वह सब हासिल कर सके, जो हम हासिल करना चाहते है - चाहे वह दौलत हो या शोहरत हो, सुख या सफलता।     


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM