4 February 2015

आपका समय कितना किमती है।

     कहा जाता है कि ' समय ही धन है।'  परन्तु यह कहावत पूरी तरह सच नही है।  सच तो यह है कि समय सिर्फ संभावित धन है।  अगर आप अपने समय का सदुपयोग करते है तभी आप धन कमा सकते है।  दूसरी ओर अगर आप अपने समय का सदुपयोग करते है तो आप धन कमा ने की सम्भावना को गवा देते है।
     क्या आप ठीक-ठीक जानते है कि आपका समय कितना क़ीमती है ?  अगर नहीं, तो नीचे दिए formulae का प्रयोग करके यह जान लीजिये -

        समय का मूल्य ज्ञात करने का formula :-

        आपके एक घंटे का मूल्य = आपकी आमदनी/काम के घंटे


     अपनी आमदनी में काम के घंटे का भाग देने से आप जान जाएंगे कि १ घंटे के समय का वर्तमान मूल्य क्या है।

     मान लीजिये कि आप हर महीने २०,००० रूपए कमाते है और इसके लिए आप महीने में २५ दिन ८ घंटे काम करते है।  यानि आप कूल मिलाकर २०० घंटे काम करते है।  इस स्थिति में आपके एक घंटे का मूल्य होगा :-  २०,००० (आमदनी) / २०० (काम के घंटे) = १०० रूपए।

     इस उदाहरण में यदि आप रोज १ घंटे का समय बर्बाद करते है, तो आपको हर दिन १०० रूपए का नुकसान हो रहा है, यानि एक साल में ३६,००० रूपए।  यदि आप हर दिन २ घंटे बर्बाद करते है, तो इसका नुकसान मतलब कि आपको हर साल ७२,००० रूपए का नुकसान हो रहा है।  यह अभ्यास करने के बाद आपकी आँखे खुल जाएँगी। इससे एक तो आपको यह पता चल जायेगा कि समय बर्बाद करने से आपको कितना आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसलिए अब आप समय बर्बाद नही है।         

     इस formulae का सिर्फ एक बार प्रयोग करने से ही आपके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो जाएगा।  आप समय के उपयोग को सतर्क हो जाएँगे।  आप समय बर्बाद करना छोड़ देंगे।  आप अपने समय के बेहतर उपयोग के तरीके खोजने लगेंगे।  आप कम समय से ज्यादा काम करने के उपाय खोजने लगेंगे।  और यह सब इस लिए होगा क्योंकि अब आपको पता चल चूका है कि आपके काम का हर १ मिनिट  क़ीमती है और उसे बर्बाद करके आप अपना कितना आर्थिक नुकसान कर रहे है।

                 "जिन चीज़ो को मनुष्य खर्च कर सकता है, उनमें समय सबसे मूल्यवान है।
                                                                                - थियोफ्रेस्टस


यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM