21 February 2015

परीक्षा के लिए।


     परीक्षा की तैयारी के लिए teacher उनके अनुभव के आधार पर आने वाले प्रशनों की तैयारी करने केलिए कहते है।  परीक्षा के शुरू होने से पहले आप कितने तेज़ी से तैयारी करते है।  कितने दिन बचें है यह सोंचकर योजना करते है, यह हर एक की अपनी सोच-समझ, क्षमता पर निर्भर करता है।  जब आप परीक्षा से पहले के समय में rivision का काम करते है तो आपके दिमाग में यह doubt आता है कि बचे हुए समय का किस प्रकार से उपयोग किया जाये।  समय फ़टाफ़ट बीत रहा होता है, इसलिए यह जरुरी होता है कि rivision तीव्र गति से जितना ज्यादा संभव हो, हो जाये।  

अपने आपको व्यवस्थित करिए :-
     विभिन्न समय योजना के अनुसार अपनी rivision को व्यवस्थित करिए।  आखिरी सप्ताहों के लिए साप्ताहिक study योजना बनाईए, हर दिन के लिए दैनिक योजना या फिर अगले कुछ घंटो के study session की योजना तैयार करिये।  इस समय योजना के साथ, आप देखेंगे कि किस तरह दैनिक विकास आपकी पूरी स्टडी योजना को प्रभावपूर्ण बनाती है। 

प्रभाव पूर्ण समय :- 
     बहुत से विद्यार्थी जानते है कि कब वे प्रभावपूर्ण तरीक़े से पढाई कर सकते है।  कुछ लोग सुबह के समय अधिक पढाई कर सकते है, तो कुछ लोग शाम या रात में बेहतर तरीक़े से पढाई कर सकते है।  परीक्षा के दिनों में आप हर उपलब्ध समय में पढ़ने की क्षमता रखते है।  इसलिए यह योजना बनाइए कि जब आप अधिक उत्साहात होते है तो कोन सा विषय पढ़ना है।  कम ऊर्जा के समय किस विषय को पढ़ना है।  इस तरह अपनी क्षमता का उपयोग करते हुए योजना बनाइए। 

चिंता छोड़े :-
     अच्छी शुरुवात के बावजूद, कई बार आप देखते है कि चिंता के कारण आप पढ़ नहीं पा रहे।  अगर ऐसा है तो कुछ समय के लिए बाहर इधर-उधर टहलें और गहरी सांस लें फिर वापस स्टडी टेबल पर आ जाए।  

सही दिशा में सोचें :- 
     एक पेपर पर " हा मै कर सकता हू " लिख लीजिए और इस पेपर को अपनी किताबों में या नोट्स के आगे रख लीजिए।  जिसमें इस वाक्य पर आपकी निगाहें बार-बार पड़ती रहे। 

पढ़ाई में विश्राम :-
     पढाई में कुछ देर विश्राम जरूर लें जब आप पढाई में थका हुआ महसूस कर रहे है।  जब आप ज्यादा से ज्यादा याद करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके दिमाग़ को आराम की जरूरत होती है ताकि आपकी क्षमता बनी रहे।  स्टडी टेबल से कुछ देर के लिए उठ जाए थोड़ा इधर-उधर घूम लें, अपना ध्यान कही और लगा ले, फिर वापस आकर पढ़ने बैठ जाए। 

एकाग्र पूर्ण पढ़ाई :- 
     रिवीजन के दौरान ख़ास point पर ध्यान दे।  समय सीमित होने के कारण आपको यह चुनना पड़ेगा कि कम समय में किस तरह ज्यादा से ज्यादा पढ़ा जा सके।  विस्तार से पढ़ने या फिर याद करने केलिए समय नहीं होता है।  अंतिम समय में सिर्फ़ खास point को ही याद करने की आशा की जा सकती है। 

उत्तेजक पदार्थो से बचे :-
     कॉफ़ी, चाय जैसे पदार्थो से बचना चाहिए जब आपका नर्वस सिस्टम पहले से अधिकतम क्षमता से काम कर रहा है तो फिर आपको और उत्तेजित करने के लिए चाय कॉफ़ी लेने की जरूरत नही होती।  ज्यादा कैफीन आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
  

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM