7 February 2015

टाइम टेबल बनाइये।



हमारे पास समय की सबसे ज्यादा कमी होती है, लेकिन इसी का हम सबसे ज्यादा दुरूपयोग करते हैं।
                                                                                                             
     जिस तरह पैसे की बर्बादी को रोकने के लिए बजट बनाना जरुरी है, उसी तरह समय की बर्बादी को रोकने केलिए टाइम टेबल बनाना जरुरी है।

     इसलिए समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग का सिद्धांत है :- टाइम टेबल बनाएँ।

आपका टाइम टेबल २ तरह का हो सकता है :-
१. पूर्ण टाइम टेबल
२. संक्षिप्त टाइम टेबल

पूर्ण टाइम टेबल :-

     पूर्ण टाइम टेबल में आप पुरे २४ घंटे की योजना बनाते है, जबकि संक्षिप्त टाइम टेबल में आप सिर्फ सीमित समय की योजना बनाते हैं।

आइये, पूर्ण टाइम टेबल का example देखें  :-

८ घंटे :-  नींद और स्नान में जाता है।
२ घंटे :-  नास्ता, lunch, dinner, चाय-कॉफ़ी etc. में जाता है।
२ घंटे :- अख़बार,t.v, सीरियल, न्यूज़,पुस्तकें में जाता है।        
१ घंटा :- ऑफिस आना जाना, यात्रा में लगता है
१ घंटा :- सामाजिक जीवन में जाता है।
२ घंटा :- पारिवारिक जीवन में जाता है।
८ घंटा :- कामकाज, नौकरी या बिज़नेस में जाता है।  

संक्षिप्त टाइम टेबल :-

     संक्षिप्त टाइम टेबल में आप पूरे दिन की योजना नही बनाते, सिर्फ अपने कामकाज़ या बिज़नेस के घंटो की योजना बनाते है।  मान लीजिए कि आप हर दिन ८ घंटे काम करना चाहते है।  इस स्थिति में आप ख़ुद से कहते है, 'मै सुबह ९ बजे से दोपहर १ बजे तक और २ बजे से शाम ६ बजे तक काम करुँगी/करूँगा।    

     आपके टाइम टेबल में बाकी कामों की कोई योजना नहीं होती।  इसमें सिर्फ आपके काम के समय की योजना होती है।  यदि किसी दिन या किसी सप्ताह आपके पास जरूरत से ज्यादा काम होता है, तो उसे पूरा करने केलिए आप अपने टाइम टेबल में एक-दो घंटे का समय बढ़ा लेते है।  ऐसी स्थिति में आप खुद से कहते है, ' मै सुबह ९ बजे से दोपहर १ बजे तक और दोपहर २ बजे से शाम को ७ या ८ बजे तक काम काम करूँगा/करुँगी।

     संक्षिप्त टाइम टेबल बनाना और उसका पालन करना आसान है या शुरुवात में अच्छा है।  यह व्यवसायिक लक्ष्य हासिल करने का बेहतरीन तरीका है।   फिलाल, इस बात का ध्यान रखें कि संक्षिप्त टाइम टेबल आपको सिर्फ  एक दिशा में सफ़लता दिलाता है, जबकि पूर्ण टाइम टेबल जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है क्योकि वह संतुलन और संपूर्ण होता है।

                                      " सारा समय-प्रबंधन योजना से शुरू होता है।"
                                                                      - टॉम ग्रीनिंग         



यदि आपके पास भी Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है - safalbhariudaan@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thank You !
 

0 Comments:

Post a Comment

Sign Up


नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Email SignUp करें

BEST OF SAFALBHARIUDAAN.COM